कुछ पैसों के लिए खतरनाक स्टंट करते दिखे लड़के, 50 फ़ीट ऊंचाई से लगाई गंगा में छलांग
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में कुछ लड़के 50 फ़ीट की ऊंचाई से गंगा नदी में छलांग लगाने लगे. बारिश में नदी का पानी बढ़ जाने के बाद यहाँ पर कुछ लड़कों ने 10 से 20 रुपए की शर्त लगा कर स्टंट करने का ख़तरनाक खेल शुरू कर दिया. और इस ख़तरनाक स्टंट को देखने के लिए तमाशाई भी जुटने लगे. ये लड़के बिना किसी सुरक्षा इंतजाम नदी में छलांग लगाते हैं. शहर के पक्का घाट में हो रहे ख़तरनाक स्टंट ने आसपास के लोगों को चिन्ता में डाल दिया. लोगों के ऐतराज के बाद पुलिस ने शहर के तमाम गंगा घाट पर सुरक्षा बढ़ाने का दावा किया. देखें VIDEOfrom Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/2n2Yxei
No comments