Breaking News

VIDEO: ताजमहल के पास युवक की हत्या से इलाके में सनसनी

आगरा में ताजमहल के पास युवक की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई. एटीएम में घुसकर युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई. हत्या की खौफनाक वारदात ताजगंज थाना क्षेत्र के शिल्पग्राम के पास स्थित एटीएम में अंजाम दी गई. धांधूपुरा गांव के रहने वाले युवक रवि की हत्या की गई है. एटीएम के अंदर रवि की हत्या कैसे और किसने की है पुलिस इसकी जांच-पड़ताल में जुट गई है. ताजमहल से चंद दूरी पर की गई इस हत्या से पुलिस पर तमाम सवाल खड़े हो रहे हैं.

from Latest News उत्तर प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2OhW8Iv

No comments