Breaking News

VIDEO: रामपुर में महिला को सांप ने काटा, मचा हड़कंप

यूपी के रामपुर में एक महिला को सांप ने काट लिया. सांप काटने के बाद महिला दर्द में चीखने लगी. मामला पटवाई थाना क्षेत्र के नदनऊ गांव का है. पीड़ित महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी फरजाना बाहर कुछ काम कर रही थी, तभी अचानक उसकी पत्नी सांप-सांप कहकर चीखने लगी. जब वो मौके पर पहुंचा तो देखा उसकी पत्‍नी को सांप काट चुका था और वह दर्द से कराह रही थी. आनन-फानन में पीड़िता के पति महिला को अस्‍पताल लेकर पहुंचे, जहां महिला का इलाज चल रहा है. वहीं महिला के अलावा गांव में एक अन्‍य शख्‍स को भी सांप ने काट लिया था. युवक का भी अस्‍पताल में इलाज चल रहा है. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. ग्रामीणदहशत में आ गए. करीब 2 घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने सांप को पकड़कर चैन की सांस ली.

from Latest News उत्तर प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2Q0q7VR

No comments