Breaking News

VIDEO: पथरी की बीमारी से परेशान होकर युवक ने की खुदखुशी

यूपी के शहाजहांपुर में उस समय मातम छा गया जब पथरी की बीमारी से तंग आकर एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली. मृतक का नाम रमाशंकर है और उसकी उम्र 55 साल थी. घटना शहर कोतवाली के बरादरी मोहल्ले की है. मृतक के परिजनों का कहना है कि रमशंकर के गुर्दे में पथरी थी जिसकी वजह से वो काफी दिनों परेशान रहता था. उसका इलाज भी कराया जा रहा था लेकिन दर्द में कोई आराम नहीं मिलने की वजह से उसने फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

from Latest News उत्तर प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2OdgItC

No comments