Breaking News

VIDEO: आगरा में चलती ट्रेन में यात्री की मौत, मचा हड़कंप

आगरा में चलती ट्रेन में एक यात्री की मौत से हड़कंप मच गया. इसके बाद केंट रेलवे स्टेशन पर शव को उतारा गया. फिर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. मामला हीराकुंड एक्सप्रेस ट्रेन का है. बताया जा रहा है कि राजगढ़ का रहने वाला सतीश अपने परिवार के साथ यात्रा कर रहा था. तभी सतीश की अचानक तबियत खराब हुई. लेकिन जब आगरा में केंट स्टेशन पर उतारा गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. पीड़ित परिजनों का आरोप है कि रेलवे डॉक्टर की लापरवाही की वजह से मौत हुई है. जन संपर्क अधिकारी डॉ संचित त्यागी ने बताया कि रेलवे ने डॉक्टर की भूमिका की जांच शुरू कर दी है.

from Latest News उत्तर प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2MNOCZq

No comments